ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

बिहार में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, 8 रुपये का लालच देकर 5 साल के मासूम के साथ दरिंदगी

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

bihar
आरोपी गिरफ्तार
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में एक ऐसी शर्मनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवक विनोद साह ने 8 रुपये का लालच देकर 5 साल के मासूम के साथ मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया।


पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को फुसलाकर गांव के समीप 'सरेह' स्थित सुनसान बगीचे में ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्चा को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को दी तब परिजनों के  पैरों तले जमीन खिसक गई।


मासूम को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में तुरंत स्थानीय सीएचसी केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर अफरोज आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद घाव की गंभीरता देखते हुए बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। लौरिया पुलिस ने आरोपित विनोद साह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी त्वरितता से की जा रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट