ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: महिला सिपाही के साथ आर्मी के जवान ने की छेड़खानी, विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि आरोपी खुद को आर्मी जवान बता रहा था। इस मामले में महिला सिपाही की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

bihar
आर्मी मैन गिरफ्तार
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले में एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। महिला सिपाही के साथ छेड़खानी करने का आरोप आर्मी के एक जवान पर लगा है। जब महिला सिपाही भभूआ के जेपी चौक से एकता चौक की ओर ऑटो से जा रही थी। तभी यह घटना हुई। 


पीड़िता ने बताया कि ऑटो में सवार युवक सुमित कुमार चतुर्वेदी ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर वह ऑटो से उतरकर पुलिस लाइन गेट की ओर भागी, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा। पुलिस लाइन परिसर में स्थित अपनी सहेली के पारिवारिक बैरक के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और मारपीट शुरू कर दी।


पीड़िता का आरोप है कि युवक ने जान से मारने की नीयत से महिला सिपाही का मफलर गले में लपेटकर दबाने की कोशिश की, जिससे उसे सिर, पीठ, मुंह और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच सकी। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी खुद को आर्मी जवान बता रहा था। इस मामले में महिला सिपाही की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।