Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
28-Dec-2025 06:27 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। जहां सहरसा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहें हैं। जेल में बंद सुनील साह की गला रेतकर हत्या किए जाने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।
मृतक रेप केस मामले में पिछले 22 महीने से मंडल कारा में बंद था। वहीं मंडल कारा प्रशासन के ओर से कोई भी पदाधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था। वहीं इस बाबत मृतक कैदी सुनील साह के भाई का कहना है कि रेप के झूठे मुकदमे में उनके भाई सुनील साह को फंसाया गया था। जो 22 महीने से जेल में बंद था, आज अचानक जेल से फोन आया कि उनके भाई की तबीयत खराब है उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा की सुनील साह की मौत हो गयी थी। उसका गला रेता हुआ था, जिसे देखने से प्रथमदृया मामला हत्या का प्रतीत होता है। वहीं इस पूरे मामले में जेल प्रशासन का कोई भी अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था। इधर जानकारी मिलते हीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुँचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कई बार फोन से संपर्क करने के बाबजूद भी सम्पर्क नहीं हो पाया।
उक्त मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। वहीं जेल प्रशासन की ओर कोई ब्यान नहीं आया, लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। एक तरफ जहाँ पूरा पुलिस महकमा इसे आत्महत्या कह रहा है तो वहीं परिजन हत्या ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का ❓