मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
01-Jan-2026 09:58 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद किया है। डेढ़ लाख रुपये भी जब्त किया है। हालांकि शराब तस्कर पुलिस को हाथ नहीं लगे। बरामद शराब को नये साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी लेकिन सहरसा पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया।
जिले के सौरबाजार थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और नकदी बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 में धीरेंद्र यादव के घर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही घना कोहरा होने का फायदा उठाकर तस्कर धीरेंद्र यादव फरार हो गया। इसके बाद घर की तलाशी के दौरान अलग-अलग रंग की छह प्लास्टिक की बोरियों से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में इम्पीरियम ब्लू की 750 एमएल की 7 बोतल (कुल 5.250 लीटर),ऑफिसर्स च्वाइस के 180 एमएल के 96 पाउच (कुल 17.280 लीटर) एक सफेद बोरी में ऑफिसर्स च्वाइस के 47 पाउच (कुल 8.460 लीटर) दो कार्टन में रॉयल गोल्ड कप के 96 पाउच (कुल 17.280 लीटर) इस प्रकार कुल 56.97 लीटर अंग्रेजी शराब और इसके साथ ही 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
इसके अलावा शराब के पास रखी दराज से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयाद के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने फरार तस्कर धीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
