ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / सहरसा हेंडलूम शॉप से लाखों की चोरी का खुलासा, स्टाफ समेत 2 गिरफ्तार

सहरसा हेंडलूम शॉप से लाखों की चोरी का खुलासा, स्टाफ समेत 2 गिरफ्तार

सहरसा के बड़ी दुर्गा स्थान रोड स्थित हेंडलूम दुकान से हुई 6 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। स्टॉफ बाबुल और मिथिलेश कुमार सहित एक नाबालिग आरोपी भी हिरासत में।

14-Jan-2026 10:18 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ पुलिस ने शहर के बड़ी दुर्गा स्थान रोड स्थित एक हेंडलूम दुकान से हुई 6 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस बाबत साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। 


पुलिस ने चोरी की गई रकम में से 1 लाख 95 हजार रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक आईफोन मोबाईल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बाबुल कुमार और मिथिलेश कुमार उर्फ सोनू कुमार शामिल हैं। एक नाबालिग को भी विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है। चोरी बीते 13 और 14 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी दुर्गा स्थान रोड स्थित हेडलूम दुकान में हुई थी। जहाँ अज्ञात चोरों ने दुकान से लगभग 6 लाख रुपये चुरा लिए थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। 


पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर मामला के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की गई राशि और मोबाईल बरामद हुए, जिन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबुल कुमार के पास से 1 लाख 5 हजार रुपये और मिथिलेश कुमार उर्फ सोनू कुमार के पास से 95 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।


 साईबर डीएसपी ने बताया कि मिथिलेश कुमार उर्फ सोनू कुमार पूर्व में लगभग 10 वर्षों तक उसी हेंडलूम दुकान में काम कर चुका था, जबकि बाबुल कुमार दुकान में सहयोगी के रूप में कार्य करता था। तीनों आरोपी सहरसा सदर थाना क्षेत्र के ही विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं। इस मामले के खुलासे में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनेश्वर प्रसाद सिंह, सनोज वर्मा, बालेश्वर कुमार, प्रियंका कुमारी चौहान सहित जिला सूचना इकाई की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।