मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-May-2025 02:04 PM
By SONU
Road Accident: बिहार के नवादा जिले में सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए, जिनमें तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण माने जा रहे हैं। पहली घटना रोह-कौवाकोल पथ पर रोह पावर हाउस के समीप हुई, जहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुठौत गांव निवासी नारायण पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। नीतीश अपने तीन दोस्तों के साथ नवादा में एक शादी समारोह में शामिल होकर सुबह अपने घर लौट रहा था। हादसे में नीतीश के दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नीतीश चेन्नई में काम करता था और अगले ही दिन वापसी की योजना थी।
दूसरी घटना कौवाकोल प्रखंड के भलुआही गांव स्थित चौरहिया मोड़ के समीप हुई। एक युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा के कादरीगंज बाजार निवासी गोरेलाल चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।