मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Jul-2025 09:23 AM
By First Bihar
Road Accident: पटना के मोकामा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, कांवरियों से भरी पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी है। यह घटना मोड़ के पास NH-31 फोरलेन पर हुई, जिसमें पिकअप पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो कांवरियों, रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के निवासी थे।
पुलिस के अनुसार पिकअप में 26 कांवरिया सवार थे, जो सावन मास में गंगाजल लेकर बलिया से झारखंड के देवघर जा रहे थे। हादसे में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेन्द्र राजभर ने अस्पताल ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मोकामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सात गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मोकामा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि हाइवा चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस हाइवा की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और कांवरियों में आक्रोश देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को जैसे तैसे नियंत्रित किया है।