ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार : राजद विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी...

बिहार : राजद विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

19-Apr-2021 08:38 AM

By Chandan Kumar

SIWAN :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, मंत्री, आईएएस अधिकारियों के बाद अब विधायकों पर भी कोरोना का साया पड़ना शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक बच्चा पाण्डेय की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. 


कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजद विधायक ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. विधायक बच्चा पाण्डेय ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये लोगों से शेयर की है. विधायक ने लिखा है - शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं.