ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / रेलवे बुकिंग काउंटर खुलते ही ID हुआ फेल; रेल प्रशासन के फूले हाथ-पांव,...

रेलवे बुकिंग काउंटर खुलते ही ID हुआ फेल; रेल प्रशासन के फूले हाथ-पांव, घंटों बाद भी नहीं कटा टिकट

22-May-2020 09:35 AM

By Ajay Ray

BUXAR : इस वक्त बक्सर से बड़ी खबर आ रही है। रेलवे की बुकिंग काउंटर खुलते ही आईडी फेल हो गया । जिसके बाद टिकट बुकिंग का काम घंटों बाद भी नहीं शुरू हो सका। टिकट के लिए यात्रियों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं। 


बक्सर में रेलवे बुकिंग काउंटर खुलने के साथ ही रेलवे का आईडी फेल हो गया। इसके बाद रेल प्रशासन से जुड़ें लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे। आईडी क्रिएट करने की क़ड़ी मशक्कत के बावजूद भी इसमें सफलता नहीं मिली। अधर काउंटर के बाहर भीड़ बढ़ती ही चली जा रही थी। काउंटर खुलने के एक घंटे बाद तक भी कोई टिकट नहीं काटा जा सका।


बता दें कि 1 जून से सिलेक्टेड पैसेंजर ट्रेनें चलाने का एलान कर चुके रेलवे ने टिकट काउंटर खोलने का एलान किया था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसका एलान करते हुए कहा था कि अभी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। देशभर में  लगभग 1.7लाख कॉमन सर्विस सेंटरों पर शुक्रवार से बुकिंग शुरू होगी। 2-3दिन बाद विभिन्न स्टेशनों पर काउंटरों पर बुकिंग फिर से शुरू जाएगी। इससे जिन्होंने भी काउंटरों से टिकट बुकिंग की थी वो काउंटर पर जाकर अपना कैंसिल टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकेंगे।


वहीं अब यात्री एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) से टिकट बुक करवा सकेंगे। यही नहीं, यात्री IRCTC के आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं।  इन सभी काउंटर से यात्री टिकट बुक करवाने के साथ ही उन्हें कैंसिल भी करवा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा।