25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 04:26 PM
By Tahsin Ali
purnea: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णियाँ से आ रही है, जहां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरी घटना की जानकारी ली।
घटना पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 की है। जहां माँ सरस्वती की प्रतिमा डीजे ट्रॉली के साथ विसर्जन के लिए निकली थी। डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान रमना टोला निवासी मोहम्मद सईद की 55 वर्षीय पत्नी बीबी जेरुन ख़ातून के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीजे चालक गाड़ी को बंद करके चाभी गाड़ी में ही छोड़ कर कहीं चला गया था । जिस दौरान एक बच्चे ने डीजे की गाड़ी को चालू कर दिया । जिससे डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग दर्जन भर लोग को कुचल दिया । इस हादसे में मौके पर एक महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया । ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह आनन फानन में सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, राजस्व अधिकारी सादिक अहमद, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उप प्रमुख ललन सिन्हा मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । मुफस्सिल थाना की टीम मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जाँच कर रही है।
इधर घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई ।वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि डीजे गाड़ी की चपेट में आने से लगभग बारह लोग गायाल है जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है और एक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गया। पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से और परिजनों से मुलाकात की।