मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Nov-2025 08:30 PM
By First Bihar
PURNEA: ठंड गिरते ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी है। कुहासे के चलते गाड़ी चलाना मुश्किल होता है, जिसके चलते ये घटनाएं होती है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा की है जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार सुबह धमदाहा घाट के पास की है जहां ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक अररिया जिले के रामपुर आदी गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसे में ऑटो चालक 28 वर्षीय मो. मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय मो. चांद ने इलाज के दौरान जीएमसीएच पूर्णिया में दम तोड़ दिया। वही घायल 25 वर्षीय मो. मुमताज का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और शव निकालने के लिए मशीन से रॉड काटने पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है.