मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
23-Apr-2021 03:29 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऑक्सीजन को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में पूर्णिया और आस-पास के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल पूर्णिया के लाइफ लाइन गैस प्लांट से अब 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। यहां कुल 350 ऑक्सीजन सिलेंडर के रिफिलिंग की क्षमता है। यहां से ऑक्सीजन अब सरकारी और निजी अस्पतालों में सप्लाई किया जाएगा। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। डीएम के निरीक्षण के बाद आज से मजिस्ट्रेट और फोर्स की तैनाती की गयी है। जो यहां से ऑक्सीजन विभिन्न अस्पतालों में भेजने का काम करेंगे और प्लांट में आने वाली हर समस्या को देखेंगे।

पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आज लाइफ लाइन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। आज से यह प्लान्ट चौबीस घंटे काम करेगा। इस प्लांट में छोटे और बड़े सिलेंडर को मिलाकर कुल 350 सिलेंडर की रिफिलिंग की क्षमता है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां फोर्स की तैनाती की गयी है वही प्लांट से ऑक्सीजन रिफिलिंग और इसके वितरण की जिम्मेवारी मजिस्ट्रेट को दी गयी है। इस प्लांट से तैयार ऑक्सीजन को पूर्णिया के सभी सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी दूर होगी। सभी मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचे इसके लिए तैयारी की गयी है। सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति के बाद आगे निजी तौर पर भी रिफिलिंग का काम किया जाएगा। डीएम ने बताया कि यदि आस पास के जिले से भी ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की जाएगी तब इसे उपलब्ध कराया जाएगा।