ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Home / bihar / पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव जारी, अध्यक्ष पद की रेस में हैं 12...

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव जारी, अध्यक्ष पद की रेस में हैं 12 उम्मीदवार

07-Dec-2019 07:46 AM

PATNA: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव चल रहा है. अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. जबकि सेंट्रल पैनल और काउंसलर्स के 30 पदों के लिए कुल 116 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है जो दोपहर 2 बजे तक होगी.


पीयू छात्र संघ चुनाव की रेस में ABVP, छात्र जेडीयू, जेएसपी, छात्र आरजेडी और आइसा हैं. वोटिंग के लिए 14 यूनिट में 50 पोलिंग बूथ बनाए गये हैं. स्टूडेंट्स के बीच वोटिंग के उत्साह को बढ़ाने के लिए पीयू प्रशासन ने पहली बार वोटिंग करने वाले हर छात्र को 5 अटेंडेंस देने का फैसला किया है. वोटिंग के दौरान हर बूथ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. इसके साथ ही वोटिंग की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.


इस बार छात्र जेडीयू की ओर से नीरज कुमार नंदन और एबीवीपी के रौशन कुमार अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं. वहीं जेएसपी ने एआईएसएफ के साथ गठबंधन करके मनीष कुमार को उतारा है. जेएसपी से बागी होकर नीरज यादव भी अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे हैं. वहीं काउंटिंग आज ही शाम 4 बजे से शुरू होगी और देर रात तक रिजल्ट की घोषणा भी हो जाएगी.