मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Jul-2025 09:14 AM
By First Bihar
PM Modi Bihar Visit: मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासी तापमान चरम पर है। पश्चिम चंपारण युवा कांग्रेस ने 'फीकी चाय की दुकान' और बंद चीनी मिलों को लेकर पोस्टर जारी कर PM पर तंज कसा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित दौरे से पहले पूर्वी चम्पारण में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रतीकात्मक हमला बोलते हुए पोस्टर वार शुरू कर दिया है। पश्चिम चंपारण युवा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा है "का मोदी जी? अबकी बार मोतीहारी और चनपटिया के चीनी मिल के चीनी के चाय पीके जायेम नु? चाय वाले आ रहे हैं, पूछ लीजिएगा। मेरा झूठ सबसे मज़बूत। फीकी चाय की दुकान।"
इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने PM मोदी की 'चाय वाला' पहचान और बंद पड़ी मोतिहारी व चनपटिया चीनी मिलों पर तंज कसा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि PM हर बार बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन मोतिहारी और चनपटिया की चीनी मिलें वर्षों से बंद हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जनता से किए गए वादों को याद दिलाना विपक्ष का कर्तव्य है।
PM मोदी आज मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस का यह पोस्टर वार अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है।
रिपोर्टर: संतोष कुमार