25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Jan-2025 09:29 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को वापस ले लिया गया है। इन सभी अधिकारियों की ड्यूटी बिहार विधानसभा में लगाई गई थी। दरअसल, बिहार विधानसभा की तरफ से पटना में देश भर के विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों का 85 वाँ सम्मेलन आयोजित की गई है। 20 से लेकर 23 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित है।
राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल संचालन व लाइजन ऑफिसर तैनात करने को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया था। हालांकि जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से हटाया गया है उनमें अधिकांश ट्रेनी अधिकारी हैं । अब इनकी जगह पर इनसे वरिष्ठ 49 अधिकारियों को लाइजन ऑफिसर के तौर पर प्रतिनियुक्ति किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि वह समय सीमा के अंदर बिहार विधानसभा में अपना योगदान देकर कार्य करें। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव 16 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करेंगे उस मीटिंग में शामिल होना है।

