ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, मोबाइल पर पत्नी...

बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, मोबाइल पर पत्नी से कहासुनी के बाद उठा लिया बड़ा कदम

पटना में पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद 25 वर्षीय युवक मनीष कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छह महीने पहले हुई शादी के बाद से घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

23-Nov-2025 07:58 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित दयाचक में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना शनिवार की देर शाम की है। जब पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान युवक की कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। जो बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी। 


पत्नी से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गयी और गुस्से में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मनीष से मिलने जब एक व्यक्ति पहुंचा तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। 


परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी 6 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। पत्नी बख्तियारपुर के अलीपुर गांव की रहने वाली है, 15 दिन से वो मायके में रह रही थी। जब से शादी हुआ तब से मनीष परेशान रहता था। सुसाइड के पहले उसने पत्नी से बातचीत की थी। पुलिस ने उस फोन को जब्त कर लिया है और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू कर दी है। 


घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजन दाह संस्कार के लिए शव को अपने गांव ले गये हैं। जवान बेटे के इस कदर जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।