मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Nov-2025 09:18 PM
By First Bihar
PATNA: निगरानी की टीम ने पिछले 24 घंटे में लगातार सघन कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन में करीब 1 करोड़ 16 लाख की आय से अधिक संपत्ति पाई गयी थी। जो 2 करोड़ से अधिक का हो सकता है।
वही नालंदा के कराय परसुराय अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 4 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा है। जबकि भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त कृष्ण चन्द्र वर्मा को मुजफ्फरपुर की विशेष निगरानी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है, वही भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त अमरेश झा ने निगरानी की रेड से घबराकर पटना में विशेष निगरानी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
1. आय से अधिक संपत्ति का मामला
सबसे पहले हम बात आय से अधिक संपत्ति बरामद किये जाने के मामले में दर्ज कांड संख्या 99/25 की करते हैं। जो समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र नाथ वर्मा से जुड़ा हुआ है। निगरानी की टीम ने जब बुधवार को घर की तलाशी ली तब प्राथमिकी में अंकित सम्पत्तियों के अलावा भी इनकी अन्य तीन जमीनों के खरीद का कागजात मिला है। इसके अतिरिक्त करीब 27 लाख की ज्वेलरी, कई अन्य बीमा एवं वित्तीय निवेशों के अलावे 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद की गई है। आरोपी के पास से दो बड़ी गाड़िया एक इनोवा एवं एक स्विफ्ट डिजायर भी पायी गई है। जाँच एवं प्राथमिकी में इन पर एक करोड़ 16 लाख के लगभग आय से अधिक संपत्ति पाई गई थी जो तलाशी के बाद लगभग 2 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला हो सकता है, जिसका गहन अनुसंधान जारी है।
2. रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
वही एक दूसरी कार्रवाई में आज निगरानी थाना कांड संख्या-101/2025 दिनांक-26.11.25 के प्राथमिकी अभियुक्त संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय कराय परसुराय, जिला-नालंदा को 4,500/- (चार हजार पाँच सौ) रू० रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम के द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के मामलो में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध ब्यूरो की कार्रवाईनिगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो द्वारा निगरानी थाना के कांडों में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।
3. भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त गिरफ्तार निगरानी थाना कांड सं0-84/10 के आरोपी
अभियुक्त श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय निगरानी मुजफ्फरपुर के द्वारा अजमानतीय वारंट दिनांक 25.11.2025 को निर्गत किया गया था। अभियुक्त को दिनांक 26.11.2025 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश निगरानी मुजफ्फरपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
4. भ्रष्टाचार के फरार अभियुक्त का आत्मसमर्पण इसी क्रम में माननीय विशेष न्यायालय
निगरानी पटना के द्वारा निगरानी थाना कांड सं0-02/10 में अभियुक्त अमरेश झा अमर के विरूद्ध निर्गत अजमानतीय वारंट में ब्यूरो के छापामारी के कारण आज अभियुक्त ने दिनांक 27.11.25 को माननीय विशेष न्यायाधीश निगरानी पटना के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। ससमय निम्नलिखित नंबरों पर सम्पर्क कर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की मदद करें।
लैंडलाइन नंबरः
(1) 0612-2215033
(3) 0612-2215032
(5) 0612-2215037
(2) 0612-2215030
(4) 0612-2215036
(6) 0612-2999752
हेल्पलाइन नंबरः
0612-2215344
मोबाइल नम्बरः
7765953261
व्हाट्सएप
9473494167
फेसबुक लिंक
https://www.facebook.com/share/16cBDJi61B/
ई० मेल spvig-bih@nic.in