मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-May-2020 07:37 AM
PATNA : 25 मई से पटना से दस अलग अलग शहरों की उड़ान शुरू होंगी। पटना एयरपोर्ट से कुल 17 जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अमृतसर, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरू, रांची और चेन्नई के लिए पटना से विमान उड़ान भरेंगे।
एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो सबसे ज्यादा पटना से दिल्ली के बीच 5 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन होगा।इनमें इंडिगो की तीन, स्पाइसजेट की एक और विस्तारा की एक जोड़ी फ्लाइट शामिल हैं। इसके अलावे पटना से कोलकाता, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और मुंबई के लिए एक-एक जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे। इन विमानों की बुकिंग गुरुवार की रात से शुरू कर दी गयी है।
गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा अलग अलग सेक्टरों के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया की सूची जारी की गयी जिसमें पटना से इन शहरों का श्रेणीगत वर्गीकरण करते हुए इनके लिए किराया निर्धारित किया गया है।पटना से नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 से शुरू घरेलू उड़ानों के पहले चरण में 33 फीसदी परिचालन की अनुमति दी है।
लॉकडाउन की घोषणा के समय पटना से 51 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन हो रहा था उस मुताबिक 17 विमानों के उड़ानों की अनुमति मिली है। लॉकडाउन से पहले पटना एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक लगभग 16 घंटे हवाई परिचालन होता था। ऐसे में एक घंटे के अंतराल पर यहां से 17 विमानों को उड़ाया जा सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने 33 फीसदी की सीमा रेखा एयरपोर्ट स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर तय की है और पटना में दो उड़ानों के बीच एक घंटा का गैप होना सुविधाजनक रहेगा, लेकिन अनिवार्य नहीं बनाया गया हैं। लिहाजा फाइनल शेड्यूल आने पर विमानों की संख्या में हल्का परिवर्तन भी हो सकता है।