मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2019 07:19 AM
PATNA: राजधानी पटना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को हुए हिंसक उग्र प्रदर्शन मामले में 71 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. प्रदर्शन करने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. इसके साथ ही 1000 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार की शाम अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था. करीब ढाई घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. हिंसक भीड़ ने पुलिस और आम लोगों पर जमकर पथराव किया था. प्रदर्शनकारियों ने तांडव मचाकर करीब एक दर्जन गाड़ियों को भी फूंक दिया था . इसके साथ ही कारगिल चौक के पास दो पुलिस चेकपोस्ट को आग के हवाले कर दिया था.
देर शाम तक पूरे अशोक राजपथ में कर्फ्यू जैसा नजारा बन गया. वहीं भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गये. बेकाबू भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी. वहीं पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में डीएसपी समेत पुलिस के कई जवान भी जख्मी हो गये थे. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को कंट्रोल में किया जा सका. वहीं इस घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 71 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.