ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने...

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

पटना के कंकड़बाग स्थित नर्सिंग होम में AC ब्लास्ट से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने 15 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पाटलिपुत्र कॉलोनी में खड़ी एंबुलेंस में भी आग लगने की घटना सामने आई।

01-Apr-2026 08:08 PM

By First Bihar

PATNA:पटना में अगलगी की दो घटनाओं से अफरा-तफरी मच गयी। पहली घटना कंकड़बाग इलाके में घटी जहां एक नर्सिंग होम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अशोक नगर स्थित द्वारिका कॉलेज के पास न्यू कुमार नर्सिंग होम का AC अचानक ब्लास्ट होने के कारण लगी आग से अस्पताल में धुआं भर गया। जिससे मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधऱ भागने लगे। 


नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद रेस्क्यू चलाकर करीब 15 मरीजों को सुरक्षित नर्सिंग होम से बाहर निकाला गया। आग बुझाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। लोदीपुर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 


फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि जिस अस्पताल में आग लगी थी वो रेजिडेंशियल कम नर्सिंग होम था। एक में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारी गिरी और आग लग गई। 10 से 15 मरीज का रेस्क्यू किया गया है। पूरे कमरे में धुआं भर गया था।


 वही दूसरी घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी की है, जहां रुबन हॉस्पिटल के पास खड़ी एक खड़ी एंबुलेंस में भी अचानक आग लग गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने एम्बुलेंस में लगी आग पर काबू पाया।