ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / पटना: NMCH के जूनियर डॉक्टर फिर से गये हड़ताल पर, 3 घंटे पहले...

पटना: NMCH के जूनियर डॉक्टर फिर से गये हड़ताल पर, 3 घंटे पहले ही हड़ताल लिया था वापस

23-Apr-2021 12:50 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां NMCH के जूनियर डॉक्टर फिर से हड़ताल पर चले गये हैं। जूनियर डॉक्टरों ने फिर से अस्पताल में कामकाज को ठप कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वही जिला प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि अस्पताल अधीक्षक ने इस बात की सूचना विभाग को दी है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद आज सुबह जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म किया था लेकिन मिले आश्वासन को जब पूरा नहीं किया गया तब वे फिर से हड़ताल पर चले गये हैं।  



गौरतलब है कि अभी तीन घंटे पहले ही हड़ताल खत्म हुई थी और जूनियर डॉक्टर अपने-अपने काम पर लौटे थे लेकिन एक बार फिर हंगामे के बाद वे हड़ताल पर चले गये हैं। जूनियर डॉक्टर बिना सुरक्षा के काम करने को तैयार नहीं है। सरकार द्वारा सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने के बाद आज सुबह ही जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया था लेकिन जब सुरक्षा नहीं मिली तब एक बार फिर से वे हड़ताल पर चले हैं। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की खबर से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।