Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
04-Sep-2025 01:00 PM
By First Bihar
WhatsApp security warning : यदि आप भी मैसिंग वेबसाइट व्हाट्सअप उपयोग करते हैं तो आपके लिए यह काफी महत्वपूर्ण खबर होने वाली है। अब केंद्रीय सरकार ने इसको लेकर एक एडवाजरी जारी कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि पूरा अपडेट इस मामले में क्या है और कैसे आपको इस नियम का प्लान करना है।
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने WhatsApp यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ कहा है कि अगर ऐप को अपडेट नहीं किया गया तो यूजर्स का डाटा खतरे में पड़ सकता है। तो आइए आपको इस चेतावनी और इससे बचाव के तरीके के बारे में बताते हैं।
बताया जा रहा है कि WhatsApp के iOS और macOS वर्जन में एक गंभीर खामी पाई गई है। यह खामी लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई अटैकर इस कमजोरी का फायदा उठाता है तो वह यूजर्स को फेक या मालिशियस लिंक पर क्लिक करवाकर उनके प्राइवेट चैट्स और संवेदनशील डाटा तक पहुंच सकता है।
बताया गया है कि WhatsApp for iOS के 2.25.21.73 से पुराने वर्जन, WhatsApp Business for iOS के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन और WhatsApp for Mac के 2.25.21.78 से पहले के वर्जन इन वर्जन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा खतरा है। CERT-In ने सलाह दी है कि सभी यूजर्स तुरंत अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
इधर, इसको लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजाने मैसेज या URL को तब तक ना ओपेन करें, जब तक ऐप पूरी तरह अपडेट ना हो। फिलहाल, WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कंपनी आमतौर पर सिक्योरिटी से जुड़ी दिक्कतों फटाफट पैच कर देती है।