ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Patna News: आपके घर का पानी पीने लायक है या नहीं? पता करने में लगेंगे सिर्फ 40 रुपए, सरकार ने कर दी व्यवस्था

12-Apr-2025 04:19 PM

By First Bihar

Patna News: जलजनित रोगों से बचाव के लिए पटना में लोक स्वास्थ्य संस्थान (PHI) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब शहरवासी मात्र 40 रुपये में अपने पीने के पानी की शुद्धता की जांच करवा सकते हैं।


पटना के पीएमसीएच के पास स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान (PHI)  में जाकर आप बोरिंग, सरकारी आपूर्ति या आरओ के पानी की जांच कर सकते हैं। जांच की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर मोबाइल पर भेज दी जाएगी और यदि पानी में किसी तरह की अशुद्धता पाई जाती है, तो विशेषज्ञ उपचार के उपाय भी बताएंगे।


संस्थान के विशेषज्ञ शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के घर जाकर भी जल उपचार में सहायता प्रदान कर सकते हैं। यदि किसी के पास विसंक्रमित (डिसइंफेक्टेड) बर्तन नहीं हैं, तो PHI की ओर से उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। PHI में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जहां तीन दिनों के भीतर पानी की जांच की जाती है। जांच के लिए 100 मिलीलीटर पानी साफ बोतल में लाना जरूरी है।


जल में पाए जाने वाले भारी धातुओं की जांच के लिए संस्थान ने नई मशीनें मंगवाई हैं। जल्द ही आर्सेनिक और लेड जैसे खतरनाक तत्वों की जांच भी शुरू की जाएगी। दूषित जल के सेवन से हैजा, टायफायड, हेपेटाइटिस A व E, अमीबायसिस, जियार्डियासिस, डायरिया और फ्लोरोसिस जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है।


हर घर नल-जल योजना के तहत प्रदेश में 115 जल जांच प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। इनमें से 15 जिलास्तरीय प्रयोगशालाएं NABL प्रमाणित हैं, जहाँ 16 मानकों पर पानी की गुणवत्ता की जांच होती है।