पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
20-Jun-2025 01:02 PM
By First Bihar
Vande Bharat Express launch: बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब पूरी तरह तैयार है और इसे 100 प्रतिशत सुरक्षित ट्रेन बताया गया है। इस ट्रेन का संचालन पाटलिपुत्र जंक्शन से होगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को सीवान के जसौली में आयोजित एक जनसभा से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर दिखा दिया है। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर बिहार के तिरहुत एवं चंपारण क्षेत्र से होते हुए गोरखपुर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
लोको पायलट जयंत सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह ‘मेड इन इंडिया’ वंदे भारत ट्रेन आधुनिकतम तकनीक से लैस है और इसमें यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ट्रेन फिलहाल अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसे भविष्य में 130, 140 और यहां तक कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। इससे यात्रा का समय और कम हो जाएगा। ट्रेन को लेकर उन्होंने यह दावा भी किया कि इसमें दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है।
ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून 2025 से शुरू होगा, जबकि 21 जून को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में इसे चलाया जाएगा। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। किराए की बात करें तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक एसी चेयर कार के लिए न्यूनतम किराया 925 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए अधिकतम किराया 1820 रुपये तय किया गया है।
स्टेशनों का ठहराव और टाइम टेबल
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन से खुलकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे खुलेगी और बगहा (7:30 बजे), नरकटियागंज (8:03 बजे), बेतिया (8:35 बजे), सगौली (8:50 बजे), मोतिहारी (9:08 बजे), मुजफ्फरपुर (10:50 बजे), हाजीपुर (11:40 बजे) होते हुए दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन पाटलिपुत्र से शाम 3:30 बजे रवाना होगी और रात्रि 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन के संचालन से न केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोगों को कम समय में बेहतर सुविधा के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। लोको पायलट जयंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में और भी वंदे भारत ट्रेनों को बिहार से जोड़ा जाएगा।