ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna News: पटना इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, हिरासत में लिए गए इंस्पेक्टर और MTS कर्मी

Patna News: पटना के आयकर कार्यालय में CBI ने छापा मारा है, इंस्पेक्टर और मल्टी टास्किंग स्टाफ को साथ ले गई टीम। आधिकारिक पुष्टि बाकी।

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna News: पटना के आयकर कार्यालय में 15 जुलाई को शाम के समय केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छापेमारी की है। जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने दो कर्मचारियों एक अनुसंधान शाखा के इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ को 2 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई है, जिसमें रिश्वत लेकर टैक्स मामलों में अनुचित लाभ देने का आरोप है।


सीबीआई ने गोपनीय जानकारी के आधार पर आयकर कार्यालय में छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार यह रिश्वतखोरी का मामला किसी टैक्सपेयर को अनुचित लाभ पहुंचाने से जुड़ा है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और स्वीकार की। देर रात तक सीबीआई या आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। आयकर कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।


प्रिंस की रिपोर्ट