ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या, चोरों का विरोध करना पड़ा भारी

Bihar Crime News: मोतिहारी के कोटवा में तेल चोर गिरोह ने होटल संचालक के पिता उपेंद्र राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। NH के पास न्यू चंडीगढ़ ढाबा की घटना, पुलिस ने CCTV खंगालना शुरू किया।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है, जहां तेल चोर गिरोह ने होटल संचालक के पिता उपेंद्र राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना न्यू चंडीगढ़ ढाबा के पास हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना मंगलवार देर रात मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास न्यू चंडीगढ़ ढाबा पर हुई है। 60 वर्षीय उपेंद्र राय होटल संचालक चुटु राय के पिता थे, वह रात में ढाबे पर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे उन्हें संदेह हुआ कि कोई ट्रक से तेल चुरा रहा है। जैसे ही वे लाठी लेकर चोरों की ओर बढ़े, अज्ञात तेल चोरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उपेंद्र के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कोटवा थानाध्यक्ष प्रतियूष कुमार विक्की ने बताया है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या की गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।


बताया जा रहा है कि NH के किनारे तेल चोर गिरोह काफी सक्रिय है। कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र में एक लाइन होटल पर तेल चोरी का विरोध करने पर एक बच्चे को भी ऐसे ही गोली मार दी गई थी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम