पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
03-Apr-2025 06:45 PM
By First Bihar
TRANSPORT DEPARTMENT BIHAR: परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है। वर्ष 2023-24 में 3351 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली हुई है।
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं। यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि हम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना है। राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि हमारी परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम है।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिवहन विभाग की 3684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि हमारी परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम हो रही है। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली और त्वरित सेवाओं के माध्यम से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हुई है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों के लिए मैं बधाई देता हूं। हम आगामी वर्षों में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए राज्य के परिवहन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
लगातार हो रही है राजस्व में वृद्धि
राजस्व वृद्धि के मामले में परिवहन विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017-2018 में परिवहन विभाग द्वारा 1624 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी। इस तरह 7 वर्षों में राजस्व का आंकड़ा 3684 करोड़ तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, सख्त मॉनिटरिंग और त्वरित सेवाओं के कारण संभव हो पाई है।
वाहनों के निबंधन में 5 फीसदी की वृद्धि
राज्य में वाहनों के निबंधन में 2023-2024 की तुलना में 2024-25 में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-2025 में कुल 13 लाख 82 हजार 102 वाहनों का निबंधन किया गया, जबकि 2023-24 में यह संख्या 13 लाख 19 हजार 406 थी।
सबसे अधिक मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन
2024-25 में निबंधित वाहनों में सबसे अधिक संख्या मोटरसाईकिल और स्कूटर की रही। कुल 10 लाख 90 हजार 69 मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन हुआ है। इसके अलावा 77 हजार 867 मोटर कार, 74 हजार 426 ई रिक्शा, 37 हजार 784 थ्री व्हीलर (पैसेंजर), 16 हजार 350 मोपेड का निबंधन हुआ है।
2494 बसों का हुआ निबंधन
राज्य में बसों के निबंधन में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 2494 बस, 411 ओमिनी बस, 19955 कृषि ट्रैक्टर एवं 14514 व्यावसायिक ट्रैक्टर का निबंधन किया गया है। मैक्सी कैब में पिछले वितीय वर्ष की तुलना में 56 प्रतिशत अधिक निबंधन हुआ है।
परिवहन विभाग: राजस्व के मुख्य स्रोत
- रजिस्ट्रेशन शुल्क
- लाइसेंस शुल्क
- परमिट
- वाहनों पर शमन
- ट्रेड टैक्स
- चेक पेास्ट
- मनपसंद निबंधन संख्या हेतु शुल्क
- ई डिटेक्शन सिस्टम द्वारा ई चालानिंग
राजस्व वृद्धि के मुख्य कारक
- ओवरलोडिंग और कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण
- परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
- ऑनलाइन टैक्स भुगतान प्रणाली (ओग्रास) का सफल क्रियान्वयन
- रियल टाइम डेटा मॉनिटरिंग और विश्लेषण
- त्वरित वाहन निबंधन प्रक्रिया