ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Mahakumbh 2025: नाव से प्रयागराज जाने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने जारी...

Mahakumbh 2025: नाव से प्रयागराज जाने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Mahakumbh 2025: बक्सर से प्रयागराज कुंभ के लिए नाव सेवा की अनुमति न तो बक्सर प्रशासन द्वारा दी गई है और न ही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई है।

18-Feb-2025 02:58 PM

By First Bihar

Mahakumbh 2025 : दुनिया भर में इन दिनों महाकुंभ कि चर्चा हो रही है। हर जगह के लोग महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में और सड़क मार्ग में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच यह देखने को मिला की बिहार के बक्सर जिले के कुछ लोग नाव से ही महाकुंभ में स्नान करने पहुंच गए। इसके बाद अब इस तरह की घटना को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ मेला अधिकारी के तरफ से कड़े आदेश जारी किए गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, गंगा में नाव के जरिए बक्सर से प्रयागराज जाने के दावों पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी नाव यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि प्रयागराज की ओर जाने की कोशिश करने की स्थिति में नाव को जब्त करते हुए उसके संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन की ओर से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस यात्रा के लिए नाव परिचालकों ने प्रति व्यक्ति 2500 रुपये किराया तय करने का दावा किया है। साथ ही इस यात्रा को पांच दिनों में पूरी करने का दावा किया है।लेकिन, बक्सर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए नाव सेवा की अनुमति न तो बक्सर प्रशासन द्वारा दी गई है और न ही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई है।


इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की यात्रा बेहद खतरनाक हो सकती है, क्योंकि इतनी लंबी दूरी की यात्रा के लिए नावों में सुरक्षा उपायों की कमी हो सकती है। इससे यात्रियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने नाव यात्रा से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है।


इधर, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने बक्सर और चौसा नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी, सभी संबंधित अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को सख्त आदेश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की यात्रा की निगरानी करें और प्रयागराज की ओ