रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
19-Apr-2025 11:51 AM
By First Bihar
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी इस दिन मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार को योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के आगमन से 24 घंटे पहले नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अवांछित और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी। इस दौरान 24 घंटे गश्ती (पेट्रोलिंग) जारी रहेगी, जिसमें नाइट विजन पेट्रोलिंग भी शामिल है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के सीमा पार न कर सके।
इस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एसएसबी 48वीं मुख्यालय बाजार समिति में एक जिला स्तरीय भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और नेपाल के सिरहा जिले के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नेपाल के चार जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस बात पर आपसी सहमति बनी कि सीमा पार आवागमन की कड़ी जांच की जाएगी। किसी को भी पहचान पत्र की जांच के बिना सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा बी.डी.सी.सी. की बैठक में ड्रग तस्करी, विशेष रूप से कोरेक्स तथा अन्य नशीली दवाओं, और मानव तस्करी को रोकने के लिए भी सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है।