ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

PM Kusum Yojana: सिर्फ 5000 हजार खर्च में लगवाएं सोलर पंप, सरकार दे रही है 60% सब्सिडी!

PM Kusum Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! अब सिंचाई के खर्च को कहें अलविदा और कम निवेश में लगवाएं सोलर पंप। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत मिल रही है 60% तक की सब्सिडी। जानिए कैसे सिर्फ 10% खर्च में उठाएं इस योजना का लाभ।

21-Apr-2025 09:39 AM

By First Bihar

PM Kusum Yojana: देशभर के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। अब वे सिंचाई के लिए सोलर पंप बेहद कम खर्च में लगवा सकते हैं, वह भी केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त 60% सब्सिडी के साथ। यह सुविधा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान  (पीएम-कुसुम योजना) के तहत दी जा रही है।


कम खर्च, ज़्यादा मुनाफा

इस योजना के तहत किसानों को केवल 10% राशि कैश में जमा करनी होती है। 30% राशि बैंक से लोन ली जा सकती है और 60% राशि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सब्सिडी के रूप में देती हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी किसान को 50,000 रुपये का सोलर पंप चाहिए, तो उसे केवल 5,000 रुपये खर्च करने होंगे।


बिजली पर खर्च शून्य, आमदनी में बढ़ोतरी

सोलर पंप लगवाने से किसान बिजली की बढ़ती लागत से मुक्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर वे एक अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बना सकते हैं। खास बात यह है कि सोलर पैनल की औसत उम्र 25 साल होती है, जिससे लंबे समय तक लाभ उठाया जा सकता है।


बंजर ज़मीन पर भी कमाएं करोड़ों

आपको बता दे कि पीएम-कुसुम योजना के तहत किसान 2 मेगावाट तक के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्लांट अपनी खाली या बंजर ज़मीन पर लगवा सकते हैं। इससे उन्हें हर साल लाखों रुपये की आय हो सकती है। योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया,  किसान के पास खुद की या लीज पर ली गई भूमि होनी चाहिए।


आवेदन राज्य सरकार के कृषि विभाग पोर्टल या पीएम कुसुम योजना पोर्टल (https://pmkusum.mare.gov.in////landing) पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन के लिए किसान को आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, पासबुक/चेक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और डिक्लरेशन फॉर्म देना होता है।अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 180 3333 पर संपर्क करें या अपने राज्य की डिस्कॉम/अक्षय ऊर्जा एजेंसी से जानकारी लें।