ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / bihar / patna-news / PM Awas Yojana Gramin: पीएम आवास योजना से बदली बिहार के गांवों की...

PM Awas Yojana Gramin: पीएम आवास योजना से बदली बिहार के गांवों की तस्वीर, 12 लाख परिवारों को मिलेगा अपना घर

PM Awas Yojana Gramin: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में पिछले 10 वर्षों में करीब 40 लाख गरीब ग्रामीण परिवारों को पक्का घर मिला है, वहीं राज्य सरकार ने शेष 12 लाख बेघर परिवारों को आवास देने का लक्ष्य तय किया है।

22-Jan-2026 08:34 PM

By FIRST BIHAR

PM Awas Yojana Gramin: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पिछले दस वर्षों में इस योजना के तहत राज्य के लगभग 40 लाख गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना साकार हुआ है। वहीं, राज्य सरकार ने आने वाले समय में शेष 12 लाख बेघर परिवारों को भी आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच सबसे अधिक 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। इसके बाद 2021-22 से 2025-26 की अवधि में 2 लाख 88 हजार 743 परिवारों को घर दिया गया। इस तरह 2016-17 से अब तक कुल 39 लाख 49 हजार 743 परिवारों को पक्का आवास मिल चुका है। इन मकानों के निर्माण पर सरकार ने लगभग 53 हजार 952 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पहले चरण में वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच 37 लाख से अधिक परिवारों को घर बनाने की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से करीब 36 लाख 61 हजार परिवारों ने अपना घर पूरा कर लिया। दूसरे चरण में 2024-25 से 2025-26 के बीच 12 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 12 लाख 8 हजार से ज्यादा परिवारों को स्वीकृति दी गई। इस चरण में अब तक लगभग 2 लाख 88 हजार परिवारों का आवास निर्माण पूरा हो चुका है।


ग्रामीण क्षेत्रों में घर निर्माण के लिए सरकार प्रति लाभार्थी 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी के रूप में लगभग 22 हजार 950 रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। इस तरह एक लाभार्थी को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 54 हजार 950 रुपये की सहायता मिलती है।


ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों की जिंदगी में तेजी से बदलाव आया है। पक्का मकान मिलने से न केवल लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है, बल्कि उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार शेष बचे लगभग 12 लाख बेघर परिवारों को भी जल्द पक्का घर देने के लिए गांवों में सर्वे करा रही है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।