ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / bihar / patna-news / पटना NEET छात्रा मौत मामला: SIT जांच तेज, जहानाबाद में मिला अहम सुराग...

पटना NEET छात्रा मौत मामला: SIT जांच तेज, जहानाबाद में मिला अहम सुराग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। टीम जहानाबाद पहुंची और मेडिकल दुकानदार से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिला है।

22-Jan-2026 05:30 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी (SIT) की जांच तेज हो गई है। जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए एसआईटी की टीम एक बार फिर जहानाबाद पहुंची, जहां छानबीन के दौरान टीम को एक अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।


सूत्रों के अनुसार, जांच के क्रम में एसआईटी ने एक मेडिकल दुकानदार से पूछताछ की है। इस पूछताछ से छात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम छात्रा की गतिविधियों, इलाज और दवाओं से जुड़े सभी पहलुओं को गहनता से खंगाल रही है।


एसआईटी अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में दवाइयों का सेवन किया और क्या इनका उसकी मौत से कोई सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।


हालांकि दवा दुकानदार का कहना है कि कुछ लोग आए थे, उन्हें हम ठीक से पहचान नहीं पाये। उन्होंने हमसे कहा कि मुझे आपका कैमरा चेक करना है। हमने कहा कि आप चेक कर सकते हैं। जिसके बाद कैमरा चेक करने लगे। कैमरा का हार्ड डिस्क फुल मिला जिसके बाद उन्होंने कैमरा को ठीक करने की सलाही दी। कहा कि आगे आप सहयोग करेंगे? दवा दुकानदार ने कहा कि कैमरा ठीक से नहीं चल रहा था, इसे बनाने के लिए हम मिस्त्री से कहे हुए थे, वो कहा कि जब फुरसत मिलेगा तब सीसीटीवी देख लेंगे।  

news image

जहानाबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट