रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
21-Apr-2025 05:12 PM
By First Bihar
Smart Garden Patna: राजधानी पटना स्थित जेपी गंगा पथ की तस्वीर अगले दो वर्षों में पूरी तरह बदलने जा रही है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत समग्र उद्यान (Comprehensive Garden) की स्थापना की जाएगी, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन और लोक सुविधा में भी सुधार आएगा।
50 हेक्टेयर में फैला हरित क्षेत्र
करीब 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में हरियाली फैलाई जाएगी, जिसमें एक लाख से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जैव विविधता पार्क, तितली पार्क और घाटों का निर्माण भी शामिल है। गंगा किनारे विकसित किए जा रहे इस हरित क्षेत्र में सैर-सपाटे और ध्यान के लिए विशेष पथ बनाए जाएंगे।
313 करोड़ की लागत से होगा विकास
इस परियोजना के पहले चरण में 313 करोड़ रुपये की लागत से जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से इन सिन्हा संस्थान तक लगभग 6 किलोमीटर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। सड़क के दोनों ओर हरित क्षेत्र तैयार किया जाएगा। फुटपाथ, जॉगिंग ट्रैक और साइकिल ट्रैक का निर्माण होगा।
हाई फ्लड लेवल पर मरीन ड्राइव का निर्माण
गंगा के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए मरीन ड्राइव का निर्माण हाई फ्लड लेवल पर किया जाएगा। इसके लिए 30 लाख क्यूसेक मिट्टी की जरूरत होगी, जिसकी मराई प्रक्रिया के लिए निविदा जारी कर दी गई है।
पार्किंग और घाट की विशेष व्यवस्था
परियोजना के तहत छठ और अन्य पर्वों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट किनारे 700 वाहनों की अस्थायी पार्किंग, और दैनिक आगंतुकों के लिए 17,000 से अधिक वाहनों की स्थायी पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। बरती घाट जैसे स्थानों तक वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे।
पर्यटन और सुविधा दोनों को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना से पटना के जेपी गंगा पथ का स्वरूप न केवल सौंदर्यपूर्ण बनेगा, बल्कि यह लोगों के लिए पर्यटन, व्यायाम और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र भी बन जाएगा। सभ्यता द्वार के पास एक सुंदर तितली पार्क भी विकसित किया जाएगा, जो बच्चों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।