Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
20-May-2025 12:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: इस महीने के अंत तक मानसून केरल के तट पर दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे बरसात शुरू होने से पहले बिहार सरकार संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए अलर्ट हो गई है। मंगलवार को पटना स्थित मुख्य सचिवालय सभागार में संभावित बाढ़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा सीएम नीतीश कुमार ने की।
दरअसल, आगामी मानसून को देखते हुए बिहार में संभावित बाढ़ से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मुख्य सचिवालय सभागार, पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान और संवेदनशील इलाकों की सूची, राहत शिविरों की स्थापना और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, नाव, मोटरबोट, जीवन रक्षक उपकरण तथा राशन की व्यवस्था, जलजमाव की समस्या से निपटने हेतु नगर निकायों की कार्ययोजना, मेडिकल टीमों की तैनाती, दवाइयों की उपलब्धता एवं टीकाकरण कार्यक्रम, बाढ़ पूर्व चेतावनी तंत्र की समीक्षा और सूचना तंत्र को मजबूत करना समेत अन्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और राहत एवं बचाव कार्यों को समयबद्ध रूप से निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को समय रहते सतर्क करना तथा राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में यह तय किया गया कि जिलों के डीएम स्तर पर भी नियमित समीक्षा की जाएगी और ज़मीनी स्तर पर तैयारियों की निगरानी की जाएगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना