राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
21-Jan-2026 08:22 AM
By FIRST BIHAR
Smart Meter: बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए, लेकिन शातिर चोरों ने उसमें भी हाईटेक सेंधमारी का तरीका खोज लिया। नालंदा जिले में रिमोट और चिप के जरिए बिजली चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। नूरसराय के कश्मीरीचक और मंडाछ गांव में दो उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी कर विभाग ने स्मार्ट मीटर में लगी चिप और रिमोट जब्त किए हैं।
दोनों मामलों में उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोमवार को एसडीओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम नूरसराय के कश्मीरीचक गांव में छापेमारी करने पहुंची। यहां गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद आटा चक्की और तेल मिल का संचालन करते हैं।
उनके परिसर में लगे मीटर की जांच के दौरान निर्धारित लोड की तुलना में बिजली खपत काफी कम पाई गई। संदेह होने पर जब मीटर की बारीकी से जांच की गई तो सील से छेड़छाड़ और रिमोट के इस्तेमाल का खुलासा हुआ। इसी दौरान विरोध बढ़ने पर टीम रिमोट जब्त कर वापस लौट आई।
बिहारशरीफ ग्रामीण डिविजन के कार्यपालक अभियंता रूपक कुमार ने बताया कि बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा जांच की गई। उपेंद्र प्रसाद के औद्योगिक कनेक्शन में 10 किलोवाट का लोड स्वीकृत था, लेकिन मीटर में खपत शून्य दर्ज हो रही थी। जांच में चिप लगाकर रिमोट से बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इस मामले में उपभोक्ता पर 7 लाख 80 हजार 762 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मीटर और रिमोट को जब्त कर लिया गया है।
इससे पहले 9 जनवरी को नूरसराय थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा के यहां भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उनके औद्योगिक परिसर में लगे स्मार्ट मीटर में चिप लगाकर रिमोट से बिजली चोरी की जा रही थी। बिहारशरीफ शहरी डिविजन के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के अनुसार, उपभोक्ता ने 15 किलोवाट का कनेक्शन लिया था, जबकि जांच में 40 किलोवाट का लोड पाया गया। इस मामले में 27 लाख 25 हजार 651 रुपये का जुर्माना लगाया गया और रिमोट व चिप जब्त की गई।
जांच में सामने आया है कि शातिर गैंग बेहद सफाई से मीटर की सील खोल देता है या पीछे के हिस्से को काटकर सर्किट को बाइपास कर देता है। इसके बाद मीटर के भीतर एक खास चिप लगाई जाती है, जो सेंसर को नियंत्रित करती है। इस चिप को कार की चाबी जैसे छोटे रिमोट से ऑपरेट किया जाता है। रिमोट ऑन रहने पर मीटर चालू रहता है, लेकिन रीडिंग बंद हो जाती है। जांच या मीटर रीडर के आने पर दूसरा बटन दबाकर मीटर को फिर से सामान्य कर दिया जाता है।