ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

KK Pathak : मुश्किलें बढ़ीं तो अब शिक्षकों को याद आ रहे KK Pathak, ऐसी ही रही स्थिति तो हो सकता है हंगामा

KK Pathak : जो शिक्षक कल तक केके पाठक को ‘अत्याचार करने वाला’ और ‘हिटलर’ कह रहे थे, आज उन्हें पछतावा हो रहा है

21-Mar-2025 02:37 PM

By First Bihar

KK Pathak : बिहार के परेशान शिक्षकों को अब फिर से केके पाठक याद आने लगे हैं, जी हां.. वही केके पाठक जो कभी इन शिक्षकों के लिए अत्याचार करने वाले और प्रताड़ना करने वाले एक अधिकारी थे, आज वे इनकी नजरों में मसीहा बन गए हैं. शिक्षकों का कहना है कि केके पाठक के कार्यकाल में उन्हें समय पर सैलरी मिल जाया करती थी, लेकिन हालात अब बदल चुके हैं.


अब आलम यह है कि यह लापरवाह विभाग तीन-तीन महीने की सैलरी लटकाकर बैठी है, इससे शिक्षक अब परेशान हो उठे हैं और आंदोलन तक करने की धमकी दे रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि उनका अपने परिवार तक को चलाना मुश्किल हो रहा है. आखिर ऐसे में भला उनके पास और विकल्प ही क्या बचता है. ये टीचर अब केके पाठक को याद कर पश्चाताप के आंसू बहा रहे हैं.


बता दें कि पीड़ित शिक्षकों ने यह तक कहा है कि उन्होंने कई उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, ऐसे में अब इन्होने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 31 मार्च तक बकाया वेतनों का भुगतान नहीं किया जाता है तो सभी शिक्षक 1 अप्रैल से जिला शिक्षक कार्यालय के सामने धरना तथा अनशन पर बैठ जाएँगे.


बताते चलें कि ऐसे शिक्षकों का अब अपने बच्चों की फीस तक भर पाना मुश्किल हो गया है, पहले इन्हें महीने के ख़त्म होते ही समय पर वेतन भुगतान कर दिया जाता था. लेकिन अब पिछले 78 दिनों से ये सभी अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. देखना होगा कि अब कितने दिनों में आखिर इन शिक्षकों की इस समस्या का निदान किया जाता है.