ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। कुछ जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी...जानें

20-Apr-2025 06:23 AM

By First Bihar

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम इन दिनों लोगों को चौंका रहा है। एक ओर जहां राज्य के कुछ जिलों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाके बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चपेट में हैं। बीते कुछ दिनों में मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को सावधान कर दिया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, रविवार को बिहार के चार जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 


इन इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।


शनिवार को राज्य के 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई। जमुई में सबसे अधिक 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बीते दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। वहीं कई अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और छिटपुट बारिश की घटनाएं देखने को मिलीं। गर्मी की बात करें तो प्रदेश का सबसे गर्म शहर डेहरी रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, शेखपुरा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। 



राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से काफी अधिक है। राजधानी में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री और न्यूनतम में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह उतार-चढ़ाव प्री-मानसून गतिविधियों का परिणाम है। अब तक राज्य में सामान्य से 177% अधिक वर्षा हो चुकी है, जो मानसून के शुरुआती संकेतों की ओर इशारा करता है।


वहीं, येलो अलर्ट वाले जिलों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। बारिश और आंधी के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की घटनाएं जारी रह सकती हैं।