प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे?
31-Mar-2025 07:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान और तेज पछुआ हवा के कारण लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तेज धूप के साथ बहने वाली गर्म हवाएं लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रही हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है, फिर भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में वृद्धि होगी। दो दिनों से तापमान में स्थिरता के बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। दोपहर के समय पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होती है। जिससे लू वाली फीलिंग आती है। चिलचिलाती धूप भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। आज यानी 31 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवा का बहाव जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक ओडिशा से कोमोरिन क्षेत्र तक बनी दोणिका अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक से होते हुए उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हई है। अंडमान सागर और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है।