ब्रेकिंग न्यूज़

HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी

Bihar weather alert: बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट। तेज आंधी, तूफान और बारिश ने मचाई तबाही।

04-May-2025 07:35 AM

By First Bihar

Bihar weather alert: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में रविवार को तेज धूप के बाद अचानक मौसम बदला और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि औरंगाबाद में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।


इन जिलों में ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


रात भर सक्रिय रहा मौसम तंत्र

शनिवार रात से ही पटना और वैशाली समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। देर रात तीन बजे तक ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहा और हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई।


तापमान में उतार-चढ़ाव, पछुआ हवा की भूमिका

बारिश के बावजूद पछुआ हवा के चलते तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


79 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में इस बार रिकॉर्डतोड़ वर्षा हुई है। पिछले महीने राज्य में सामान्य से 170% अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे खेतों में नमी बनी रही और खरीफ फसलों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।


मौसम विभाग की अपील

रोहतास, कैमूर, गया, अरवल, नवादा, पश्चिम चंपारण और जमुई जिलों में भी अचानक तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिहार में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में और भी तेज मौसम बदलाव की संभावना है।