Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
13-May-2025 11:50 AM
By First Bihar
Bihar transport department: बिहार में परिवहन विभाग अब टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई के मूड में है। जानकारी के मुताबिक, राज्य भर में करीब 4 लाख 51 हजार गाड़ी मालिकों ने वर्षों से रोड टैक्स नहीं चुकाया है, जिससे अब इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।
सबसे अधिक मामले राजधानी पटना में सामने आए हैं, जहां 1.25 लाख से अधिक वाहन मालिकों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है। इसके बाद मुजफ्फरपुर का नंबर आता है, जहां 69 हजार गाड़ी मालिक डिफॉल्टर हैं। अन्य जिलों में स्थिति की बात करें तो पूर्णिया – 33,740, भागलपुर – 22,143, बेगूसराय – 20,950, सारण – 13,735, गया – 12,722, रोहतास – 12,055, भोजपुर – 10,857, वैशाली – 10,201 है |
अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर डिफॉल्टर कमर्शियल वाहन मालिक हैं, जिन्हें 3 महीने से लेकर सालाना टैक्स भरना होता है। कई लोगों को टैक्स भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, जिसके चलते वे डिफॉल्टर हो जाते हैं। इसमें ट्रैक्टर-ट्रेलर, इलेक्ट्रिक वाहन और गैर-परिवहन श्रेणी के वाहन भी शामिल हैं। परिवहन विभाग जल्द ही रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। विभाग ने सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश दिया है कि वे बकायेदारों की सूची तैयार करें और कार्रवाई सुनिश्चित करें।