ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4.0 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...

Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4.0 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द आएगी शिक्षकों की वैकेंसी; मंत्री ने किया एलान

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में नीतीश सरकार 13700 शिक्षकों और 7279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में बताया कि शिक्षा विभाग का बजट 61000 करोड़ हो चुका है।

12-Mar-2025 08:41 AM

By First Bihar

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में यह साल सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए क़ाफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि चुनावी साल में सरकार बड़े पैमाने पर बहाली निकालने वाली है। अब इस बात की भनक विधानमंडल के बजट सत्र में भी देखने को मिला। जब सरकारी बहाली से जुड़ें एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने यह कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर सूबे में शिक्षकों की बहाली होने वाली है।  


दरअसल, नीतीश सरकार ने घोषणा की है कि 13700 शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। वहीं, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना (Requisition) भेज दी गई है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी दी है। 


शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज शिक्षा विभाग का बजट पहले से अधिक हो चुका है और शिक्षकों की कमी धीरे-धीरे दूर की गई है। अब विद्यालयों में नए वर्ग बन कक्ष बनाए गए हैं और नए भवन भी बनाए बनाए गए हैं और बनाए जा रहे हैं। 50 केंद्रीय विद्यालयों में जिन 12 के पास जमीन नहीं है, उन्हें सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। 


इधर,  शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी साझा की कि बच्चों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी नहीं होंगीं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई थी. ना शिक्षक थे और ना अन्य कोई संसाधन। लेकिन,अब ऐसी बात नहीं है।