ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher: 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने वापस लिया ट्रांसफर आवेदन, सामने...

Bihar Teacher: 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने वापस लिया ट्रांसफर आवेदन, सामने आई बड़ी वजह

Bihar Teacher: बिहार में 6390 शिक्षकों ने ट्रांसफर आवेदन लिया वापस। दरभंगा और पश्चिम चंपारण में सबसे ज्यादा। ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए 5 जून से हुई थी प्रक्रिया शुरू।

12-Jun-2025 09:32 AM

By First Bihar

Bihar Teacher: बिहार के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले का बढ़िया मौका दिया था, लेकिन कई शिक्षकों को नई पोस्टिंग पसंद नहीं आई। नतीजतन, 6390 शिक्षकों ने अपने ट्रांसफर आवेदन वापस ले लिए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा शिक्षक दरभंगा और पश्चिम चंपारण जिलों से हैं, जहां से 331-331 शिक्षकों ने आवेदन रद्द किए हैं। शिक्षा विभाग ने 5 जून 2025 से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन वापस लेने की सुविधा शुरू की थी, ताकि जो शिक्षक अपनी मौजूदा स्कूल में रहना चाहते हैं, वे आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकें।


दरभंगा और पश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर (324), समस्तीपुर (277) और पटना (257) ऐसे जिले हैं, जहां से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ट्रांसफर रद्द करवाया है। कुल 6390 शिक्षकों में से 5083 को अभी स्कूल आवंटित नहीं हुए थे, जबकि 1307 ऐसे थे, जिन्हें नई पोस्टिंग मिल चुकी थी। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक अपनी टीचर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर आवेदन वापस ले सकते हैं। जिन्होंने ऐसा किया, वे अब अपने मौजूदा स्कूल में ही बने रहेंगे।


पिछले साल दिसंबर 2024 में 1.90 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 1.30 लाख को नए जिले आवंटित हुए। अब तक करीब 50,000 शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित हो चुके हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि 20 जून 2025 से बाकी शिक्षकों को नए स्कूलों के लिए ट्रांसफर लेटर जारी होने शुरू होंगे। विभाग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी कार्य ऑनलाइन किए हैं, और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समय पर स्कूल आवंटन सुनिश्चित करें।