Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
16-Jul-2025 07:59 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जुलाई के लिए दक्षिण और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। जो बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होगा। इसकी वजह से कैमूर और रोहतास में अति भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) और बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
IMD ने 22 जिलों सारण, समस्तीपुर, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा और पटना में मध्यम से भारी बारिश (15.6-64.4 मिमी) और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ग्रामीणों और किसानों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है, क्योंकि पिछले 48 घंटों में वज्रपात से 8 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
पटना में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटों में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार और गुरुवार को भी पटना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिसमें दोपहर और शाम के समय 20-30 मिमी वर्षा हो सकती है। नमी का स्तर 80-85% रहेगा, जिससे उमस भी बनी रहेगी। बारिश के कारण दानापुर, खगौल और कंकड़बाग जैसे निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ रेखा बिहार में बारिश को बढ़ावा दे रही है। यह सिस्टम 16 जुलाई से और सक्रिय होगा, जिससे पूरे बिहार में अच्छी बारिश की उम्मीद है। हालांकि, जून और जुलाई के पहले 10 दिनों में बिहार में 52% कम बारिश दर्ज की गई, जिसने खरीफ फसलों की बुवाई को प्रभावित किया। अब यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन साथ ही वज्रपात और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।