Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
19-May-2025 07:14 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में आज मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, बांका, भागलपुर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटों में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं, भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
एक दिन पहले रविवार को वज्रपात ने बिहार में कहर बरपाया है। अररिया में दो, मधेपुरा में तीन और जमुई में एक महिला की मौत हो गई जब तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से वह दब गई थी। चार लोग घायल भी हुए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक उत्तर और पूर्वी बिहार में चक्रवाती हवाओं की वजह से आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।
पटना और बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उमस बढ़ सकती है। तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रविवार को मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश हुई, जबकि बांका और अररिया में हल्की फुहारें गिरीं। समस्तीपुर में तूफानी बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं गया में उमस ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। वज्रपात के समय खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित इमारत में शरण लें, मोबाइल-चार्जर से बचें और धातु की चीजों को न छुएं। जिला प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है। सावधानी बरतकर अपनी-अपनी जान-माल की रक्षा करें।