ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar News :सड़क बनवानी है तो अब MP, MLA के पास नहीं, सीधे सरकार को भेजो WhatsApp मैसेज!

Bihar News :बिहार सरकार ने सड़क निर्माण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल की है, जिसमें आम नागरिकों के सुझावों के आधार पर सड़कों की योजना और निर्माण कार्य किए जाएंगे।

27-May-2025 08:35 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को सड़क निर्माण से जुड़ी एक बड़ी सौगात दी है। अब राज्य में बनने वाली सड़कों से संबंधित योजनाएं जनता की राय और सुझावों के आधार पर तय की जाएंगी। सड़क कहां बनेगी, कैसी होगी, और किन समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी—इन सभी पहलुओं में आम नागरिकों की भूमिका अहम होगी।


पथ निर्माण विभाग ने इस दिशा में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह पहल न केवल कार्य में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि स्थानीय जरूरतों के मुताबिक सड़क निर्माण और मरम्मत को अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाएगी। अब तक अक्सर यह देखा गया है कि कई सड़कों की गुणवत्ता खराब होती है, कहीं पर्याप्त चौड़ाई नहीं होती, तो कहीं पुल-पुलियों पर जलजमाव की समस्या होती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। जनता से फीडबैक लेकर अब इन समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकेगा।



इस नई व्यवस्था के तहत पथ निर्माण विभाग एक टोल-फ्री नंबर और एक मोबाइल नंबर (व्हाट्सएप सुविधा सहित) जारी करेगा, जिनके माध्यम से आम लोग सीधे अपनी शिकायतें और सुझाव विभाग तक भेज सकेंगे। चाहे सड़क पर गड्ढे हों, जलजमाव की समस्या हो या चौड़ाई की कमी—अब बिना किसी मध्यस्थ के, जनता सीधे विभाग से संवाद कर सकेगी। यह पहल न केवल जनसहभागिता को बढ़ावा देगी, बल्कि सड़क निर्माण में आम जनता की जरूरतों और अनुभवों को भी शामिल करेगी, जिससे बिहार की सड़कें और बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ बन सकेंगी।