BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
21-Mar-2025 07:35 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में सुबह सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर की खबर निकल कर सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना से सटे इलाके मनेर में सुबह सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि, पटना के मनेर में अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर चली गोली।
इधर, इस गोलीबारी के दौरान एक अपराधी घायल हो गया । जबकि अन्य अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की टीम इन लोगों की छापेमारी में जुटी हुई है। घायल आरोपित दही गोप हत्या मामले में चल रहा फरार ।
बताया जा रहा है कि, अपराधी पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल थे। इसका नाम अपराधी सोनु कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। यह कार्रवाई मनेर थाना क्षेत्र में की गई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दही गोप हत्या कांड मामले का वांछित अपराधी सोनू कुमार के मनेर में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए संयुक्त रूप से छापामारी।
पुलिस को देख अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसपर की गई जवाबी कार्रवाई में वांछित सोनु कुमार के पैर में गोली लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।