ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग

BIHAR NEWS: होली में शराब पीने और DJ बजाने वालों की खैर नहीं, ऐसे करने पर होगी कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि DJ का प्रयोग पूर्णत वर्जित रहेगा। डीजे पर अश्लील गानों को बजाना अपराध है। रात के 10:00 बजे के बाद से डीजे बजाना वर्जित है। इस दौरान शराब का सेवन किये कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।

12-Mar-2025 10:33 PM

By First Bihar

 BIHAR NEWS: 14 मार्च को रंगो का त्योहार है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट करते हुए विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। डीजीपी विनय कुमार ने बिहार की जनता से शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। 


होली को लेकर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि इस दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णत वर्जित रहेगा। डीजे पर अश्लील गानों को बजाना अपराध है।  रात के 10:00 बजे के बाद से डीजे बजाना वर्जित है। 10:00 बजे के बाद इस तरह के साउंड का प्रयोग ना करें। इस दौरान शराब का सेवन किये कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।


बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि कोई पोस्ट वायरल हो रहा हो तो बिना सत्यापित किए इसे शेयर ना करें। क्योंकि कभी-कभी फेक न्यूज़ पोस्ट करके सोशल मीडिया पर लोग वायरल कर देते हैं। पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर कने से बचे। होली के अवसर पर ऐसी कोई हरकत ना करें जिससे आपके बगल के रहने वाले लोग या दूसरे संप्रदाय के लोग को कोई परेशानी हो। रंगो का पर्व होली उमंग के साथ मनाएं। 


डीजीपी ने कहा कि इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस परिवार की ओर से समस्त बिहार वासियों को होली की शुभकामनाएं। पूरे उत्साह उमंग के साथ आप लोग होली मनाए और आपसी सौहाद्र बनाये रखे। होली में तेज रफ्तार से गाड़ी ना चलाए। ऐसा करते पकड़े गये तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रेस ड्राइविंग करने वालों को रोके यदि नहीं माने तो पुलिस को इसकी सूचना दें। क्योंकि चप्पे-चप्पे पर होली के दौरान पुलिस की तैनाती की गयी है। सीसीटीवी से भी हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी।