Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 03:37 PM
By First Bihar
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 और 10 जुलाई के लिए बिहार के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊंची जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यह बारिश गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत ला सकती है।
हालांकि, बिहार में इस साल मानसून की कमजोरी ने कई जिलों में सूखे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अब तक 46% कम बारिश दर्ज की गई है और कुछ जिलों में सामान्य से 50-89% तक कम वर्षा हुई है। बिहार आमतौर पर जुलाई-अगस्त में बाढ़ की चपेट में रहता था, इस बार 20 से अधिक जिलों में सूखे की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा। केवल चार जिले कटिहार, अररिया, मधेपुरा और पूर्णिया में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि बारिश की कमी से फसलों की बुआई भी प्रभावित हो रही है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं की गतिविधि कम होने के कारण बिहार में बारिश की कमी देखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में भी अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश की संभावना कम है, हालांकि 11 जिलों में छिटपुट बारिश राहत दे सकती है। विशेष रूप से उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में 9 और 10 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, गया, नवादा और मुंगेर जैसे जिलों में वज्रपात का जोखिम अधिक है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।