ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar News: बिहार में डाक सेवाओं का विस्तार, आबादी के अनुसार बढ़ेगी उप डाकघरों की संख्या; जानें..

Bihar News: बिहार में डाक विभाग ने हर 15 हजार की आबादी पर एक उप डाकघर खोलने की योजना शुरू की है.

20-Apr-2025 06:50 AM

By First Bihar

Bihar News: अब बिहार में डाक सेवाएं और सुलभ होंगी। अन्य राज्यों की तर्ज पर अब बिहार में भी हर 15 हजार की आबादी पर एक उप डाकघर खोलने की योजना तैयार की गई है। डाक विभाग, बिहार सर्किल द्वारा की गई हालिया समीक्षा में पाया गया कि कई जिलों के कुछ इलाकों में 25 से 30 हजार की आबादी पर मात्र एक उप डाकघर कार्यरत है, जो कि तय मानकों से बहुत कम है।


चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे नए उप डाकघर

इस समस्या को दूर करने के लिए डाक विभाग ने राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से उप डाकघरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 नए उप डाकघर खोले जाएंगे। इनका चयन ऐसे क्षेत्रों से किया जाएगा, जहां जनसंख्या अधिक है लेकिन डाक सेवाओं की पहुंच सीमित है। वर्तमान में बिहार में कुल 1067 उप डाकघर हैं, जिनकी संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।


योजना के लाभ और सुविधाएं

इन नए डाकघरों के माध्यम से डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, निर्यात केंद्र, और छोटे बचत खाता जैसी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँचाया जाएगा। डाक विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक ग्रामीण और अर्ध-शहरी आबादी डाक सेवाओं से जुड़े, ताकि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं सुलभ हो सकें।


डाकघरों को मुख्य सड़कों के पास लाया जाएगा

समीक्षा के दौरान ऐसे कई उप डाकघरों की पहचान की गई जो किराए के भवनों में चल रहे हैं और मुख्य सड़कों से काफी अंदर स्थित हैं, जिससे आम लोगों को वहां तक पहुंचने में कठिनाई होती है। अब ऐसे डाकघरों को मुख्य सड़कों के पास स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर पहुंच मिल सके।


तकनीकी सुधार भी होंगे शामिल

डाक विभाग सभी डाकघरों को अब गूगल मैप और डिजिटल लोकेशन सिस्टम से जोड़ने की योजना बना रहा है। इससे लोग ऑनलाइन तरीके से नजदीकी डाकघर को खोज सकेंगे और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।