ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar News: सतुआन का उत्सव आज, कल से गूंजेगी शहनाई.. बढ़ जाएगी इन चीजों की मांग, जानें सभी जरूरी बातें

Bihar News: बिहार में आज सतुआन पर्व की धूम है। खरमास खत्म होने के साथ 14 अप्रैल से शादी-विवाह शुरू होंगे। वैशाख-जेठ में 33 शुभ मुहूर्त, लेकिन आषाढ़ में कोई लग्न नहीं। नए नोटों के साथ-साथ बढ़ेगी इन चीजों की मांग।

14-Apr-2025 09:56 AM

By First Bihar

Bihar Newsआज 14 अप्रैल को बिहार में सतुआन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व रबी फसल की खुशी में और सूर्य के मीन से मकर राशि में आने पर मनाया जाता है। लोग सुबह-सुबह पवित्र नदियों और तालाबों में स्नान करते हैं। गंगा स्नान को खास माना जाता है। घरों में कुलदेवता को जौ का सत्तू, गुड़ और कच्चा आम चढ़ाया जाता है। चने का सत्तू, आम की चटनी और जौ के सत्तू से बने घेवर खाने का रिवाज है। यह पर्व गर्मी की शुरुआत और खुशहाली का प्रतीक है।


खरमास आज खत्म हो रहा है, और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू होगा। पंडित विवेकानंद पांडेय और पंडित विश्वनाथ तिवारी बताते हैं कि 14 अप्रैल से शादी-विवाह जैसे शुभ काम फिर से शुरू होंगे। इस साल वैशाख और जेठ में कुल 33 शुभ लग्न हैं। अप्रैल में 13, मई में 12 और जून में 8 विवाह मुहूर्त हैं। लेकिन आषाढ़ में एक भी शादी का मुहूर्त नहीं है। 11 जून से गुरु पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे, जिसके बाद मांगलिक कार्य रुक जाएंगे। 6 जुलाई को भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे, और चार महीने तक शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।


शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लेकिन इस दौरान नए नोटों की मांग भी आसमान छूने लगती है। खासकर 10 और 20 रुपये के नोट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उदवंतनगर के भोला सिंह बताते हैं कि शादी-विवाह में लोग नए नोट देना चाहते हैं, लेकिन बैंकों में ये आसानी से मिलते नहीं। कई बार कालाबाजारी में ऊंची कीमत पर ये नोट मिलते हैं, जिसका फायदा बिचौलियों को होता है। लोग पुराने नोटों से भी परेशान हैं।


पंडितों के मुताबिक, शादी के लिए शुभ मुहूर्त चुनते समय मृत्यु वाण और भद्रा जैसे अशुभ समय से बचना जरूरी है। 8 जून के बाद गुरु वृद्धावस्था में होंगे और 11 जून से अस्त हो जाएंगे। 7 जुलाई को वे पूर्व दिशा में उदय होंगे। 1 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे।